राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तैयारी में जुटीं खिलाड़ी

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड के महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुर्मीपट्टी के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल और विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं।कोच जयकुमार राव के दिशा निर्देशन में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल को जीतने का लक्ष्य बनाकर सुबह शाम पसीना बहा रही है।हाल में ही हुए प्रदेशीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में लखनऊ मण्डल को 3-0 से हराकर प्रदेशीय प्रतियोगिता की विजेता बनी है।
महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुर्मी पट्टी के खेल शिक्षक एवं कोंच जय कुमार राव ने बताया कि बेटियां बेटों से किसी मायने में कम नहीं है।जुनून इतना है कि हर क्षेत्र में लड़कों को पछाड़ रही है।लगन और मेहनत से कॉलेज की महिला खिलाड़ी वर्तमान में देश प्रदेश में देवरिया का नाम रोशन कर रही है।सभी महिला फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल और विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago