नायब तहसीलदार और वकीलों के विवाद में वादी-प्रतिवादी परेशान

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l मेंहनगर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह और अधिवक्ताओं के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नायब तहसीलदार के कोर्ट में बैठने पर वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की, इस पर कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। जिस कारण वादी और प्रतिवादीयों को वकीलों की फीस देने के बाद महज तारीख लेकर अपने घर लौटना पड़ा, जिससे वादी और प्रतिवादी परेशान हो रहे हैं ।
इस मौके पर बार एसोसिएशन मेंहनगर के अध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि नायब तहसीलदार का व्यवहार ठीक नहीं है। वह फाइलों के निस्तारण में पक्षपात करते हैं। इसके एक दो नहीं, बल्कि कई उदाहरण हैं। नायब तहसीलदार की इस हरकत से परेशान होने के बाद अधिवक्ता 26 जुलाई 2022 से उनकी कोर्ट का लगातार बहिष्कार कर रहे हैं। मामले से अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने कोर्ट में बैठकर मुकदमों का निस्तारण करना शुरू किया। इसकी जानकारी होने पर वकील एकजुट होकर वहां पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जिसकी वजह से कोर्ट की कार्रवाई स्थगति कर दी गई। वकीलों ने चेतावनी दी कि नायब तहसीलदार का स्थानांतरण न होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। उधर, नायब तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह का कहना है कि डीएम का निर्देश है कि 30 जून तक हर हाल में दस सबसे पुराने वादों का निस्तारण कर सूची उपलब्ध कराएं। डीएम के आदेश पर मामलों के निस्तारण के लिए कोर्ट में बैठा था,वकीलों के विरोध के चलते काम ठप हो गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सोमवार के अचूक उपाय: शिव कृपा पाने के सरल मंत्र

पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…

6 minutes ago

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

1 hour ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

2 hours ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

2 hours ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

2 hours ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago