हाईटेक थाना गोरक्षनाथ व थाना एम्स का एडीजी व आईजी ने किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के हाईटेक थाना गोरक्षनाथ चौबीस करोड़ तथा एम्स थाना लगभग 6 करोड़ में बनकर तैयार एडीजी जोन अखिल कुमार आईजी रेंज जे रविंदर गौड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने दोनों थानो पर पहुंचकर हुए निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया, जो कमियां दिखाएं दिए उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिससे दोनों थानों का प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा उद्घाटन कराया जा सके। गोरखपुर में पहला हाईटेक गोरखनाथ थाना उन सारी सुविधाओं से लैस कर दिया गया है, जो एक हाईटेक थाने में होनी चाहिए। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर आवास के पास स्थित गोरखनाथ थाना काफी जर्जर हो चुका था। इस थाने को 24 करोड़ की लागत से हाईटेक थाने में तब्दील कर दिया गया है। डेढ़ साल पहले इस थाने की भूमि पूजन आधारशिला एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने रखी थी।
दरअसल गोरखनाथ थाने को खंभों और गुंबद के साथ एक भव्य मंदिर जैसा स्वरूप देकर बनाया गया है। इस थाने की सुविधा पूरी तरीके से हाईटेक की गई है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, मीटिंग हॉल, मनोरंजन कक्ष, 200 सिपाहियों के लिए बैरक शस्त्रागार, मालखाना, आगतुक कक्ष, कार्यालय प्रभारी निरीक्षक कक्ष, एसआई रेस्ट रूम के साथ ही 20 महिला सिपाहियों के लिए भी रेस्ट रूम वॉच टावर बनने के साथ ही लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी।
पूरे थाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई थी। मात्र डेढ़ सालों में थाना बनकर तैयार हो गया। 4 फ्लोर के साथ थाने को पूरी तरह से सेंट्रलाइज एयर कंडीशन बनाया गया है। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में सेंध ना लग पाए, इसके लिए स्पेशल फोर्स की तैनाती मंदिर सुरक्षा में कराई गई थी। अब यह स्पेशल फोर्स भी थाने में ही तैनात रहेगी।

वही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एम्स पुलिस थाना के प्रशासनिक भवन को बनाने के लिए शासन द्वारा 24/8 2020 को 541.95 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे, एम्स थाना के ग्राउंड फ्लोर पर स्टाफ रूम, एस ओ ,एसएसआई, रूम महिला पुरुष बंदी गृह ,माल खाना, ऑफिस सेकेंड फ्लोर पर हेड कांस्टेबल एसआई रूम किचन डायनिंग हॉल लाबी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया। गोरखनाथ थाना एम्स थाना बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो गया है जल्द ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दोनों थानों का विधिवत उद्घाटन करेगे। जहां थाने पर थाना प्रभारी सहित अन्य स्टॉप की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह अंडर ट्रेनिंग आईपीएस आदित्य क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह भी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

6 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

6 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

6 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago