अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग

फूस का कच्चा मकान व घर में रखा अनाज जलकर हुआ खाक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा गांव में राम लखन साहनी के घर पर अज्ञात कारणों से लगो आग के चलते घर जलकर खाक हो गया। घर की महिलाओं के मुताबिक घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। वही आग लगने के कारण फूस का कच्चा मकान जलकर खाक हो गया। घर में आग लगते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग कर आग पर किसी तरीके से काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा हुआ अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुका था। ग्राम पंचायत रमपुरवा प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति को कटवा दिया गया था। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जाएगी। स्थानीय लेखपाल अरुण कुमार को भी आग लगने की सूचना दे दी गई, लेखपाल ने बताया नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई हैl

rkpnews@desk

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago