गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में इरादा टेक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से सेमिनार तथा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 13 अप्रैल 2024 को किया जा रहा है। सेमिनार का मुख्य विषय अग्रिप्रेनोशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा कृषि शिक्षा में रावे के महत्व पर केंद्रित है।
यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. शरद कुमार मिश्र ने बताया कि सेमिनार के बाद इरादा टेक फाउंडेशन द्वारा एमएससी एजी फाइनल ईयर के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कृषि क्षेत्र में व्यवसाय के लिए काम करने के विशिष्ट क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही स्वयं और कृषि समुदाय के लिए नये रोजगार का सृजन करना भी हैI इस तरह के आयोजन से न केवल प्रतिभागियों को लाभ होगा बल्कि कृषि समुदाय के समग्र शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में भी योगदान मिलेगा।
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…