ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, चैन व भाईचारा की मांगी दुआ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। जिले मे परंपरागत ढंग से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जिले की सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुल्क के अमन– चैन–भाईचारे की दुआ मांगते हुए नमाज अदा की और परस्पर गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
जिला मुख्यालय की ईदगाह सहित अन्य छोटी- बड़ी मस्जिदों एवं सभी ईदगाहों में शहर के प्रमुख बीबीगंज के पुराने एवं नए ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों को गुरुवार प्रातः शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में देश के अमन चैन भाईचारे की दुआ मांगते हुए ईद की नमाज अदा की। इसके बाद सभी नमाजियो ने परस्पर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी ।
इस दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व मे ईद के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए, बड़े स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

22 minutes ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

2 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

2 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

2 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago