वैदिक योगशाला के होनहार खिलाड़ी पीयूष का राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है वैदिक योगशाला के होनहार छात्र पीयूष का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 (बालक वर्ग) में उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। पीयूष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जनपद मऊ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
कोपागंज ब्लाक के जहनियापुर गांव निवासी पीयूष नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, फैज़ुल्लाहपुर में कक्षा 9 के विद्यार्थी हैं। उनके पिता सुनील एक मजदूर हैं, जबकि माता इंद्रकला गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पीयूष ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
पिछले दो वर्षों से पीयूष राष्ट्रीय योगासन कोच राजन वैदिक के मार्गदर्शन में वैदिक योगशाला में नियमित रूप से योगासन की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके सतत अभ्यास और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने SGFI की जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
उल्लेखनीय है कि SGFI राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 जनवरी तक पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में किया जाएगा, जहाँ पीयूष उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पीयूष की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण नंद सिंह, समस्त विद्यालय परिवार, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीयूष को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

19 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago