Categories: Uncategorized

न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0’ को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के अध्यक्ष संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन स्तर के समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न केवल न्यायिक बोझ को कम करती है, बल्कि पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराती है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के सचिव एवं अपर जिला जज डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान’ के अंतर्गत बड़ी संख्या में ऐसे मामलों की पहचान की गई थी, जिनका समाधान आपसी सुलह से संभव था। परिणामस्वरूप, सैकड़ों मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया और अभियान अत्यंत सफल रहा।इसी सफलता को देखते हुए वर्ष 2026 में मध्यस्थता अभियान 2.0 को और अधिक व्यापक स्वरूप में लागू किया जा रहा है। इसमें पारिवारिक, दीवानी, वैवाहिक एवं अन्य सुलह योग्य मामलों को चिन्हित कर मध्यस्थता केंद्रों को संदर्भित किया जा रहा है।डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने जनपद की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने लंबित मामलों का निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से करा सकें और न्याय प्रणाली में विश्वास और मजबूत हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

4 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

4 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

16 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

16 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

16 hours ago