पिपराइच विधायक, एसपी उत्तरी ने 33 ग्राम प्रधानों को एडीजी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

चौराहे तिराहे पर लगाए गए 472 कैमरे ग्रामीण क्षेत्रों में 331 शहरी क्षेत्र में 141 कैमरे

घर-घर 14709 लगाए गए सीसी कैमरे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) ऑपरेशन त्रिनेत्र को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधानों के सहयोग से चौराहे चौराहे घर-घर सीसी कैमरे लगवा कर जनपद को अपराध मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। एडीजी जोन अखिल कुमार के निर्देशन में अपराध मुक्त बनाने के लिए जनपद के घरो में 14709 कैमरे 472 चौराहों तिराहों पर सीसी कैमरे लगाकर अपराध मुक्त गोरखपुर बनाने की कवायद अग्रसर है। जिसमें जनप्रतिनिधि अपने ग्राम प्रधानों के सहयोग से ग्राम सभाओं को सीसी कैमरों से लैस कर रहे हैं जनप्रतिनिधि भी अपनी विधानसभा को अपराध मुक्त बनाने के लिए 25-25 लाख रुपए सीसी कैमरा लगवाने के लिए विधायक निधि से अवमुक्त कर सीसी कैमरा लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। पिपराइच ब्लाक पर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने 33 ग्राम प्रधानों को एडीजी अखिल कुमार द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को प्रदान कर ग्राम प्रधानों का सम्मान किया। जिससे ग्राम प्रधान का और मनोबल बढ़ सके और ग्राम प्रधान अपने ग्राम सभाओं को अपराध मुक्त बनाने के लिए अपने ग्राम सभा में और सीसी कैमरा लगा सकें और सीसी कैमरा लगाएं क्यों ना सीसी कैमरा लगाने के बाद अपने जिले के आला अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के हाथों सम्मानित होने का गौरव जो प्राप्त हो रहा है। पिपराइच ब्लॉक पर जब ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया, उस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी प्रभारी ऑपरेशन त्रिनेत्र संतोष कुमार अवस्थी थानाध्यक्ष पिपराइच सूरज सिंह ब्लाक प्रमुख पिपराइच नगर पंचायत पिपराइच चेयरमैन मौजूद रहे। गोरखपुर जिले के ग्रामीण, शहर क्षेत्रों में हर गतिविधि कैमरे में कैद हो रही है। सीसी कैमरे लग जाने से दुश्मनीवस किसी को कोई बेवजह किसी मुकदमे में नहीं फॅसा पा रहा है और अपराधियों को सीसी कैमरे की मदद से जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने में बराबर मदद मिल रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago