स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के सम्बंध में आयोग की बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह तथा सदस्य महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा के द्वारा रॉयल रेजीडेंसी कुशीनगर में जनपद के समस्त स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के संबन्ध में बैठक की गयी।
आयोग के अध्यक्ष न्याय मूर्ति राम अवतार सिंह ने कहा कि प्राप्त प्रत्यावेदनों के आधार पर तथ्यों का नियम सम्यक परीक्षण कर संस्तुति की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों में संवैधानिक प्राविधानों के अंतर्गत दिए जा रहे, आरक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला और आयोग गठन की पृष्ठिभूमि एवं उद्देश्य से अवगत कराया।
नगरपालिका व नगर पंचायत से आये जनप्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपनी अपनी आपत्तियां रखीं। आयोग द्वारा उनकी आपत्तियों का निराकरण किया गया, तथा आवेदन भी स्वीकार किए गए। इस क्रम में आपत्तियों के संबंध में आपत्तिकर्ताओं की जिज्ञासाएँ भी शांत की गई।आयोग द्वारा चक्रानुक्रम का नियम, सर्वे, आबादी के सापेक्ष पिछड़ा वर्ग आरक्षण की प्रतिशतता, रैपिड सर्वे आदि के संदर्भ में जनप्रतिनिधियों के जिज्ञासाओं को शांत किया गया तथा यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।
आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र के जिन नागरिकों को पिछड़े वर्ग की आबादी के संबन्ध में शिकायतें हैं, वे हलफनामा के साथ तथ्यपरक प्रत्यावेदन दें। उनकी शिकायतों का उचित निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आयोग को आश्वस्त किया कि, उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
बैठक से पहले आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई थी, जिसमें पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, एडीएम वित्त/राजस्व देवी दयाल वर्मा, एसडीएम मो0 जफर, सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

11 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

11 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

11 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

11 hours ago