गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. रामवंत गुप्ता को मलेशिया के प्रतिष्ठित सेगी विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय शोध फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह फेलोशिप 05 मई 2026 से 04 मई 2029 तक तीन वर्षों के लिए प्रदान की गई है। विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल तथा हाल ही में वैश्विक रैंकिंग में 731-740 बैंड में स्थान प्राप्त करने वाले सेगी विश्वविद्यालय द्वारा यह सम्मान मिलना विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. गुप्ता को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई दी है।
सेगी विश्वविद्यालय की इंटरनेशनल रिसर्च फेलोशिप योजना का उद्देश्य उत्कृष्ट शोध को बढ़ावा देना तथा वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को मजबूत करना है। इस फेलोशिप के अंतर्गत प्रो. गुप्ता को उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्य करने, शोधार्थियों का मार्गदर्शन देने, संयुक्त शोध परियोजनाओं में सहभागिता करने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास गतिविधियों में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।
अंतरराष्ट्रीय शोध फेलो के रूप में उन्हें अत्याधुनिक शोध सुविधाओं तक पहुंच, संयुक्त शोध अनुदान के अवसर, शोध प्रकाशनों एवं उनके प्रसार के लिए वित्तीय सहायता तथा शोध संगोष्ठियों, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, परामर्श सेवाओं, पाठ्यक्रम विकास एवं अतिथि व्याख्यान जैसी गतिविधियों में भागीदारी का अवसर भी मिलेगा।
प्रो. गुप्ता को पादप विज्ञान, विशेष रूप से प्रकाश संश्लेषण अनुसंधान के क्षेत्र में व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूर्व वे दक्षिण अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ गयाना में जीवविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर तथा फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्य कर चुके हैं।
यह फेलोशिप प्रो. रामवंत गुप्ता तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय दोनों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को वैश्विक स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…