डीसीएम से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भूसा लादने जा रही गाड़ी के पहिए के नीचे आने से मौके पर गई जान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लो धाम गेट के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार में चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीएम संख्या यूपी 53 सीटी 7602 भूसा लादने के लिए मजदूरों को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन में कई मजदूर सवार थे और मृतक राजेश यादव पुत्र मोहित यादव डीसीएम के ऊपर केबिन पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता, डीसीएम का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि राजेश यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना बल्लो धाम गेट के ठीक सामने हुई, जहां हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही घुघली थाने के उप निरीक्षक संजय कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर घुघली थाने में खड़ा करा दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक की माता समेत परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने किसी तरह परिवार के लोगों को संभाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश यादव मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव और आस-पास के लोगों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमला, सुरक्षाकर्मी पर बंदूक तानने का भी दावा

कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…

15 minutes ago

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

2 hours ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

2 hours ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

2 hours ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

2 hours ago