भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय शाखा के तत्वाधान मे कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे भारी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों ने भागलपुर शमशान घाट के कायाकल्प को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार बरहज को ज्ञापन सौपा।
बताते चले कि सोमवार को तहसील क्षेत्र भागलपुर के मुख्य चौराहे से भारी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे अपनी मांगो पर नारा लगाते एवं पदयात्रा करते हुए भागलपुर शमशान घाट पर पहुँचे।
यहाँ पर कांग्रेसी नेताओं व स्थानीय लोगो ने सभा को सम्बोधित कर जनहित से संबंधित मांगो पर अपने अपने विचार रखे।
कांग्रेस नेता चंद्रभूषण पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि, वर्षो से दूर रहा भागलपुर का शमशान घाट आज विकास कि परिधि से बहुत दूर हो गया है। जहाँ सरकार सभी शमशान घाटों को आधुनिक बना रही है वही भागलपुर शमशान घाट पर शवदाह के लिए आने वाले जनमानस के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
इसी क्रम मे कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ई के स्थानीय शाखा के तत्वाधान मे किया जा रहा है। उन्होंने चार सूत्रीय मांगो को उठाते हुए कहा कि, भागलपुर के कालीचरण शमशान घाट मुक्ति धाम पर अव्यवस्था का साम्राज्य फैला हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि, कालीचरण शमशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण जनहित मे तत्काल कराया जाय। तथा पक्का घाट कि सीढ़ियों को बनाया जाय ताकि शव दाह के लिए आने वाले लोगो को सुविधा मील सके। रविप्रताप सिंह ने कहा कि अंतिम यात्रा मे दूर दराज से आने वाले लोगो को धुप, गर्मी व बरसातसे बचाव के लिए टिन सेड एवं शुद्ध पिने के लिए पानी की व्यवस्था यथा शीघ्र किया जाय। ज्ञापन सौपते हुए मांग किया की शमशान घाट पर होने वाली अन्य बुनियादी सुविधाओं को जनता को प्रदान किया जाय, ताकि उन्हें किसी भी परेशानियों का सामना करना न पड़े। उन्होंने कहा की इन मुद्दों को साशन प्रशासन जल्दी पूरा नहीं करता है तो जनहित मे व्यापक आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, रामेश्वर जायसवाल, उदयशंकर सिंह, उदयभान सिंह, नन्द कुमार सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, आचार्य हरेंद्र, भोलू अहमद, सेराज, अनूप, मन्नू मौर्या, मुन्ना पटेल, डॉ नरेंद्र यादव, संजय गुप्ता, भानुप्रताप सिंह, श्रीपती प्रसाद, मोनू सिंह सहित भारी संख्या मे कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय जनता मौजूद रहे।
30 सितंबर को विकास भवन सभागार में लगेगा मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें…
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…