गिरफ्तारी को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने किया थाना का घेराव

शोसल मिडिया पर क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज को गाली गुप्ता, धमकी देने का विडियो वायरल करने का मामला

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर एक युवक ने क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज को वीडियो वायरल कर गाली गुप्ता और धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आक्रोशित सवर्ण समाज के दर्जनों लोगों ने थाने पहुंच कर, गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर घेराव किया । अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सवर्ण समाज के दर्जनों लोग थाने पहुंच घेराव कर तहरीर दिया। जिसमें आरोप है कि थाना क्षेत्र के पिपरा श्रवण निवासी संतोष यादव सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज को अभद्र गाली गुप्ता व चुनौती दे रहा है, जिससे सवर्ण समाज के लोगों में आक्रोश है। ऐसे लोग जो समाज में आरजकता फैलाने वाले पर कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान अभय सिंह, कन्हैया तिवारी,दीनवन्धु सिंह, बांके मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह,रविशंकर तिवारी,सिम्पू सिंह, आलोक कुमार सिंह, बाल गोपाल सिंह,रिषि सिंह, विरेन्द्र मिश्र, पंकज मिश्रा, अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

51 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

57 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

1 hour ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

1 hour ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

1 hour ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

1 hour ago