युद्ध जीत भी जाना तो
हे पार्थ, तुम रहना सजग।
धृतराष्ट्र सदा ही आयेंगे,
गले लगाने तुमको पग-पग।
है युगों युगों का सत्य यही,
तुम भूल न जाना पार्थ कभी।
जो अपनों जैसे लगते हैं,
वो ही तो बहुधा छलते हैं।
आलिंगन में अस्थियाँ तोड़ते,
वह निज कुटुंब के अंश ही थे।
विश्वास में भरे हुए विष से,
हे पार्थ, सदा ही बचना तुम।
कर्ण समान महादानी भी,
वंचित रहा स्नेह के रथ से ।
सूतपुत्र कह कर जग ने,
छल डाला उसको ही पथ में ।
शकुनि की मृदु वाणी में,
घृणा का गुप्त बीज रहा।
अपनों के मध्य वह अवशोषित पर,
हानिकारक भी वही रहा ।
भीष्म, द्रोण सम न्यायप्रिय,
फिर भी बंधन ग्रस्त रहे।
मोह और कर्तव्य के व्यूह ने
सत्य से उनको दूर किया ।
मत भूलो पार्थ, सखा सदा,
रणभूमि से कठिन है जीवन।
धोखे के शस्त्र यहाँ चलते,
मुस्कानों में छिपा मरण ।
हे पार्थ यही जग का नियम,
युगों युगों से यही विधान।
युद्ध से भय जो ना भी हो
संबंधों की रखना पहचान ।
युद्ध जीत भी जाना तो
हे पार्थ, तुम रहना सजग।
धृतराष्ट्र सदा ही आयेंगे,
गले लगाने तुमको पग-पग।
डॉ. सोनी सिंह
फोटो goo यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट: आज 2 बजे से 3…
स्वीकृत धनराशि के बावजूद निर्माण शुरू नहीं, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…
अहिरौली लाला में कांग्रेस की जनसभा, सामाजिक समरसता और समानता पर दिया जोर सलेमपुर (राष्ट्र…
बेटे प्रज्ञान के नाम पर लिखी पुस्तक दुनिया के सभी बच्चों को समर्पित, साहित्यकार दंपती…
राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर गोद भराई, अन्नप्राशन और उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान,…
दो सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप; मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, 10 से ज्यादा झुलसे…