Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएसएस प्रमुख से मिले परशुराम सेना उप्र के प्रदेश अध्यक्ष

बीएसएस प्रमुख से मिले परशुराम सेना उप्र के प्रदेश अध्यक्ष

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका पर हुई चर्चा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय आजकल देश की राजधानी का रुख किए हुए हैं। ऐसे क्षेत्रीय राजनीतीक पार्टियों की नजर बीएसएस परशुराम सेना की गतिविधियों पर बनी हुई है। बीते दिन प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय नें अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं श्रीनाथ पाण्डेय से संपर्क कर,आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन की भूमिका पर चर्चा की। सूत्रों की माने तो पूर्वांचल के मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया आदि जिलों के ब्राह्मणों में बीएसएस परशुराम सेना व पंडित अजीत कुमार पाण्डेय का अच्छा प्रभाव है। जिससे क्षेत्र की सभी राजनीतीक दल अजीत कुमार पाण्डेय कों अपने समर्थन में लाने की कयास लगा रहें हैं। अब यही देखना दिलचस्प होगा की बीएसएस परशुराम सेना लोकसभा चुनाव में किस ओर करवट लेती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments