पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर मिश्रित पेट्रोल देने वाले गिरोह को पकड़ा, दो गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल पुलिस द्वारा पेट्रोल पंपों पर मिश्रित पेट्रोल देने वाले गिरोह को पकड़ा गया। निचलौल पुलिस को मुखबीर से सूचना
मिली कि एक सफेद टैंकर में अवैध मिश्रित पेट्रोल पेट्रोल पंप पर देने हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम के साथ उक्त टैंकर को पकड़ कर टैंकर चालक व खलासी से पूछ-ताछ किया गया तो चालक द्वारा बताया गया कि मैं वाहन मालिक अखिलेश कुमार के कहने पर गोरखपुर से टैंकर लेकर
महराजगंज निकला था। मुझे पता था कि टैंकर में साल्वेट है, जिसे अखिलेश कुमार द्वारा बताये गये पेट्रोल पंप पर देना था। टैंकर लेकर मै गोरखपुर से नौतनवां गया लेकिन वहा विक्री नही हो सकी।पुनः मै टैंकर लेकर निचलौल के रास्ते गोरखपुर जा रहा था। जहां आप लोगो द्वारा मुझे पकड़ लिया गया। टैंकर व चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक एवं विधिक कार्यवाही हेतु आपूर्ति निरीक्षक इन्द्र भान को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए तहरीर दी गयी।
तहरीर के अधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0- 041/25 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधि0 बनाम अखिलेश कुमार गोरखपुर,मो.उमर पुत्र मो. अली व सहवान पुत्र आबिद अली निवासी ग्राम पंचायत कर्ण खास, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत कर चालक मो. उमर पुत्र मो.अली व खलासी सहवान पुत्र आबिद अली को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया थाना निचलौल , उ0नि0 रत्नेश कुमार मौर्य थाना निचलौल, हे0 का0 रजनीश सिंह थाना निचलौल, का0 मनीष सिंह थाना निचलौल, विवेक कुमार सिंह थाना निचलौल मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

59 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago