मोहर्रम के मेहंदी जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल


पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच में जुटी प्रशासनिक टीम

लार /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लार टाउन में मोहर्रम के मौके पर निकाले गए मेहंदी जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा फहराता हुआ स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है, जबकि पुलिस बल मौके पर मौजूद दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होते ही यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लार थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि, “लार थाना क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर जुलूस के दौरान फिलिस्तीन के झंडे को फहराए जाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में सुसंगत धाराओं में जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी देवरिया शहर में एक धार्मिक जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया था। उस समय भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जो कि प्रशासन के लिए एक नई चुनौती बनती जा रही हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के किसी भी कृत्य को कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से हल्के में नहीं लिया जाएगा। धर्म या सांस्कृतिक अवसरों की आड़ में किसी भी बाह्य राजनीतिक प्रतीक या झंडे के प्रदर्शन को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फिलहाल वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी भ्रामक सूचना या वीडियो को शेयर करने से परहेज करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

2 hours ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

2 hours ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

2 hours ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

3 hours ago