ईश्वर सबको प्रसन्न रखता है

जैसे ईश्वर सबको प्रसन्न रखता है,
इसलिए सबपर दया भाव रखता है,
वैसे ही मनुष्य से सब ख़ुश रहते हैं तो
उसे भी सबसे समन्वय रखना होता है।

तब रोटी खाने में स्वादिष्ट होती है,
जब रोटी फुलाकर पकाया जाता है,
खाना पकाने वाले और खाने वालों के
बीच दोनो ओर से प्यार निभाया जाता है।

भोजन करने से पहले भोजन बनाने
वाले का आभार तो करना ही चाहिये,
भोजन बनाने वाले से अधिक खाद्यान्न
जुटाने वाले का आभार करना चाहिये।

और उससे भी अधिक तो अन्न उगाने
वाले का आभार व्यक्त करना चाहिये,
भोजन सदा प्रसन्न हो करना चाहिये,
उन सभी का धन्यवाद करना चाहिये।

कमाने वाले का, बनाने वाले का भी,
उगाने वाले का और इसके लिए जल
अन्न व सुभाषित एवं सारी सामर्थ्य
देने वाले परम पिता परमात्मा का भी।

वह सब पर प्रसन्न रहता है सबकी
ग़लतियों को वही क्षमा भी करता है,
हम सबसे प्रसन्न रहना चाहते हैं,
तो सबकी ग़लतियाँ भुलाना होता है।

ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास
जब इंसान निरंतर बनाये रखता है,
आदित्य तब ईश्वर अपने भक्त को
जीवन में कभी निराश नहीं करता है।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र,
‘आदित्य’

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

1 hour ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago