देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर तहसील सभागार में विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रम विभाग के समन्वय से कुल 50 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ तथा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।नोडल आयुष्मान डॉ. आर.पी. यादव ने बताया कि शनिवार, 19 सितंबर को भी सदर तहसील सभागार में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र निर्माण श्रमिक परिवारों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों से शिविर में पहुंचकर कार्ड बनवाने की अपील की। लाभार्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाने को कहा गया है।उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी अपने निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर या उपकेंद्र पर भी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आशा एवं एएनएम से संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग ने पात्र परिवारों से अपने सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…
खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…
समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…
लीलकर में रास्ता निर्माण, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई…