जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रवेश आवेदन की तिथि 13 जुलाई तक बढ़ी


छात्रों के लिए बड़ी राहत, ऑनलाइन आवेदन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में विभिन्न स्नातकोत्तर, स्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 13 जुलाई 2025 कर दी गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस. एल. पाल ने दी।

बताया गया कि विवि परिसर के एमए (11 विषयों), एमए संगीत (गायन एवं तबला), एमएससी, एमएससी कृषि, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, पीजी डिप्लोमा (5 विषय), बीबीए, बीए-एलएलबी (5 वर्षीय), बीएससी कृषि, बीसीए (AI), बीएफए, बीलिब, आईएससी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है।

इसके अतिरिक्त संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम जैसे बीपीएड, एलएलबी, एमएड, बीसीए, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड आदि में भी प्रवेश हेतु आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु वेबसाइट पर विस्तृत दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago