वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रेमवलिया, कसया में एक दिवसीय विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का है और वैज्ञानिक सोच के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाने की अपील की।संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नागेंद्र तिवारी ने दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से खोजी प्रवृत्ति विकसित करने का आह्वान किया। वहीं मनोज कुमार सिंह ने अंधविश्वास से दूर रहकर तार्किक सोच विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान विकास की महत्वपूर्ण कुंजी है।इसके बाद संस्था की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने विज्ञान जागरूकता से संबंधित स्लोगन और तख्तियां लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया। ग्रामीणों को शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक विज्ञान से जुड़ने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के समापन पर संस्था के सचिव नंदलाल प्रसाद गुप्ता ने अतिथियों, वक्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, संस्था के सदस्य तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

लीलकर में रास्ता निर्माण, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई…

2 hours ago