दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती पासवान टोला को बरहज–सोनूघाट मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला लगभग एक किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग, लंबे समय से बदहाल पड़ा है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, जिला देवरिया तथा राष्ट्रीय समानता दल के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी बरहज को ज्ञापन सौंपकर, मार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि मार्ग का कुछ हिस्सा टूटी हुई इंटरलॉकिंग, कुछ हिस्सा, जर्जर खड़ंजा तथा शेष हिस्सा कच्चा और ऊबड़-खाबड़ है। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और बीमार लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और चार पहिया वाहनों को बस्ती तक पहुंचने में भी कठिनाई होती है।
ज्ञापन में मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराने, टूटे इंटरलॉकिंग एवं खड़ंजे की मरम्मत तथा कच्चे हिस्से को पक्की सड़क में परिवर्तित करने और इसे संबंधित विकास योजना में शामिल कर समयबद्ध निर्माण कराने की मांग की गई।
इसके साथ ही यूनियन ने ग्रामीण मजदूरों के लिए मनरेगा में 200 दिन रोजगार और ₹700 दैनिक मजदूरी, भूमिहीनों को आवास व कृषि भूमि, गरीबों को पक्का आवास, वृद्ध-विधवा-दिव्यांग पेंशन में वृद्धि, दुर्घटना में भूमिहीन मजदूरों के परिजनों को आर्थिक सहायता, गरीबों को मुफ्त बिजली, शिक्षा एवं चिकित्सा तथा बंद प्राथमिक विद्यालयों को पुनः खोलने जैसी मांगें भी उठाईं।
राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि पासवान टोला का मार्ग केवल सड़क का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सम्मान, सुरक्षा और बुनियादी अधिकारों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में का सतीश,हरिश्चन्द्र प्रसाद, अरविन्द कुशवाहा, कलेक्टर शर्मा, हरिशंकर पासवान, आजाद,अभय कुमार और श्रवण कुमार पटेल, सुनीता, राजमती,सहित ग्रामीणों एवं संगठन के साथियों की सहभागिता रही।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

लीलकर में रास्ता निर्माण, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई…

2 hours ago