पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में कारतूस डालकर ट्रिगर दबाने के दौरान हुआ हादसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समरधीरा चौराहे पर गुरुवार की रात दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी कर रहे युवक की पिस्टल से चली गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्वजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे ग्राम समरधीरा चौराहे पर स्थित अंडे की दुकान पर चार दोस्त बैठे थे। इसी दौरान जिसान हाशमी के पास मौजूद पिस्टल और कारतूस को सभी दोस्त हाथ में लेकर देखने लगे। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल में कारतूस लोड कर ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद पिस्टल दूसरे युवक के हाथ में पहुंच गई। उसने भी ट्रिगर दबाया तो अचानक गोली चल गई।
गोली सामने बैठे जिसान हाशमी के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में स्वजन उसे तत्काल उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले गए। चिकित्सकों के उपचार के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। नामजद आरोपितों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोस्तों द्वारा पिस्टल के साथ लापरवाही पूर्वक प्रयोग किए जाने के दौरान आकस्मिक फायर होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मृतक के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त कर उपलब्ध साक्ष्यों, पूछ-ताछ और जांच के आधार पर मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

7 minutes ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

21 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

51 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

51 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

1 hour ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago