बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ तहसील नानपारा क्षेत्र में पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे पौराणिक कालीकुण्डा मंदिर तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नानपारा और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की समय-सीमा निर्धारित कराई जाए। साथ ही प्रत्येक सप्ताह कार्यस्थल का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विगत माह क्षेत्र में जलभराव की समस्या का भी संज्ञान लिया गया। जिलाधिकारी ने नवनिर्मित नाले को पुराने नाले से जोड़ने के लिए आवश्यक एनओसी प्राप्त करने की कार्रवाई तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी की समस्या का प्रभावी समाधान हो सके।उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने को कहा। निरीक्षण के अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…
घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…
प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…