कंस अपने वध की आकाशवाणी सुनकर किया भांजे की हत्या का प्रयास-आचार्य शैलेन्द्र शास्त्री

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नरियांव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को लोकप्रिय कथावाचक शैलेन्द्र शास्त्री ने भक्तजनों को ध्रुव,प्रह्लाद कथा सहित हिरण्यकश्यप के उद्धार की अलौकिक कथा का विस्तार से बखान किया।
ध्रुव की भगवान नारायण के प्रति अविरल आस्था के वर्णन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखों में आंसुओ की धारा बहने लगी। श्रद्धालु गण भाव विभोर होकर ध्रुव की भक्ति का आनंद उठा रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ, गणमान्य, समाजसेवी सहित सहित सैकड़ों भक्तजन धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही !श्रीमद्भागवत कथा पुराण के चौथे दिन शैलेन्द्र शास्त्री के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की जन्म की लीला की कथा सुनाई गयी। उन्होने कहा कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। एक समय कंस अपनी बहन देवकी को उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहा था, रास्ते में आकाशवाणी हुई ‘हे कंस, जिस देवकी को तू बड़े प्रेम से ले जा रहा है उसी में तेरा काल बसता है। इसी के गर्भ से उत्पन्न आठवां बालक तेरा वध करेगा। यह सुनकर कंस वासुदेव को मारने के लिए उद्यत हुआ। तब देवकी ने उससे विनय पूर्वक कहा मेरे गर्भ से जो संतान होगी उसे मैं तुम्हारे सामने ला दूंगी। बहनोई को मारने से क्या लाभ है। इसके बाद कंस कुछ नरम होते हुए अपनी बहन की बात को मान लेता है। सभी श्रोताओं ने अन्य दिनों की भांति भागवत कथा का बहुत ही मधुर भाव से श्रवण किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

8 minutes ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

22 minutes ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

38 minutes ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

48 minutes ago

70 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर, मोदी-कार्नी मुलाकात से रिश्तों को मिल सकती है नई रफ्तार

मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…

56 minutes ago

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

3 hours ago