Categories: Uncategorized

प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में: कांग्रेस जिलाध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आठ साल पूरे हो चुके हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी की तलाश में भटक रहा है।
श्री सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि टोल प्लाजा एक जिले में तीन-तीन चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध कोई नहीं है और उन्हें पार्टी ने चुनकर भेजा है।
कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री यह बताएं कि उनके शासन में किसान और मजदूर क्यों बदहाल हैं? उन्होंने यह भी पूछा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली योगी सरकार बताएं कि उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार युक्त कैसे हो गया?
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार सामाजिक ताने-बाने की छिन्न-भिन्न कर वोट की राजनीति करनी चाहती है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले योगी सरकार को यह बताना होगा कि कैसे यह प्रदेश अपराध में तब्दील हो गया।
कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह भी पूछा कि उनकी सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी क्यों है? उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच फिर डबल बेंच ने यह निर्णय दिया कि इन भर्तियों में आरक्षण नियमावली 1994 के नियमों का पालन नहीं किया गया।
शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और सोशल मीडिया पर व्यवस्था के अभाव में लाश को कंधे पर ले जाते और एम्बुलेंस को धक्का मारते दिखते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार 8 लाख करोड़ का बजट पेश करती है, मगर इस बात पर मौन साध लेती है कि प्रदेश पर कुल कर्ज लाख करोड़ के आस-पास पहुंचने वाला है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

5 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

6 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

6 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

8 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

8 hours ago