तनाव प्रबंधन एवं मानव कल्याण पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने एवं स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग एवं संरक्षण हेतु प्रेरित करने करने के लिए मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 03 जून,2023 को पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय में ‘मिशन लाइफ’ के अंतर्गत तनाव प्रबंधन एवं मानव कल्याण पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन करके किया गया ।
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर .जे.चौधुरी ने सभी अभ्यागतो का स्वागत किया एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत ईको फ्रेंडली व्यवहार करने,कार्य अधिकता के तनाव के प्रबंधन और उसकी विधि तथा स्वास्थ्यवर्धक मिलेट्स(मोटे अनाजों ) का सेवन करने के बारे में बताया । तत्पश्चात मनोचिकित्सक डॉ निशांत के द्वारा कर्मचारियों को उनके तनाव दूर करने में ध्यान एवं चेतन अवस्था के उपयोग का सोदाहरण व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आलोक केशरवानी ने पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से बचने हेतु, लाइफस्टाइल फार एनवायरनमेंट फ्रेंडली अपनाने पर बल दिया।
सेमिनार के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर जे चौधुरी,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आलोक केशरवानी,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर आर सिंह,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुनन्दा चतुर्वेदी,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा निरज कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा कल्पना दूबे,सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डा निशांत,डा मोनिका शुक्ला तथा डा ममता सिंह समेत मंडल चिकित्सालय के कर्मचारी एवं भारी संख्या में रेल कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आलोक केशरवानी उपस्थित कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। तदुपरान्त उन्होंने सेमिनार के सभी वक्ताओं और श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago