लाखों की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल पर आने जाने के लिए रास्ता नहीं, जंगल में हुआ तब्दील

जनकपुर स्थित रेंहाव नाले पर लाखों रुपयों से निर्मित अंत्येष्टि स्थल बना शो पीस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बागापार के जनकपुर टोला के पास रेंहाव नाले पर स्थित स्थान पर लाखों रुपए खर्च कर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया गया है जो जिले के सबसे बड़े ग्राम सभा के नाम से जाना जाता है। इस ग्राम सभा की जनसंख्या लगभग 25 हजार है। ग्राम सभा में लोगों के अन्तिम दाह संस्कार करने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है इसके साथ साथ क्षेत्र के लगभग गांव के लोगों द्वारा चानकी घाट पर अन्तिम संस्कार हेतु शवदाह क्रिया सम्पन्न करते हैं जो बागापार के जनकपुर टोला में पड़ता है परन्तु रख रखाव के आभाव और अन्य सुविधाएं न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।खासकर बरसात के दिनों में अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए रास्ता न होने से यहां की स्थिति अत्यन्त नारकीय हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में जनहित की अहम समस्या को दृष्टिगत रखते हुए बागापार के जनकपुर घाट पर अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) जाने के लिए रास्ता नितान्त आवश्यक है जिसको लेकर बागापार के समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जिम्मेदारों की रुचि नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति है।
प्राप्त समाचार के अनुसार विकास खण्ड सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बागापार के जनकपुर टोला के पास रेहाव नाले स्थित स्थान पर लगभग 25 लाख रुपए खर्च कर वर्ष 2021-2022 मे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया गया है जो जिले के सबसे बड़े ग्राम सभा के नाम से जाना जाता है। इस ग्राम सभा में 28 टोले है जिसमें सड़कहियां , बेलहिया,बरईठवां , लखनपुर , पिपरा जनकपुर बरगदवां, जनकपुर,कोदईपुर ,वहेरवा किशोरपुर, शिवपुर, शंकरपुर,बनहिया
अवधपुर,नाऊ टोला, विशनपुरवां, रामपुर आदि शामिल हैं जिसकी जनसंख्या लगभग 25 हजार है ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) होने पर भी लोगों के अन्तिम दाह संस्कार करने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है कारण यह है कि इस स्थल जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है जो वर्तमान समय में यह जगह जंगल में हुआ तब्दील हो गया है। जनकपुर स्थित रेंहाव नाले पर लगभग 25 लाख रुपयों से निर्मित अंत्येष्टि स्थल शो पीस बनकर रह गया है जो बागापार के जनकपुर टोला में पड़ता है परन्तु रख रखाव के आभाव और अन्य सुविधाएं न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासकर बरसात के दिनों में स्थल तक जाने के लिए रास्ता न होने से यहां की स्थिति अत्यन्त नारकीय हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में जनहित की अहम समस्या को दृष्टिगत रखते हुए बागापार के जनकपुर घाट पर अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) जाने के लिए रास्ता होना नितांत आवश्यक है जिसको लेकर बागापार के ग्रामीणों में समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र,क्षेत्र पंचायत सदस्य साबीर अली, शिवेंद्र त्रिपाठी,रिंटू पाण्डेय आदि लोगों ने कहा कि जिम्मेदारों के उपेक्षा का शिकार हुआ है। इसपर किसी की नजर नहीं है लेकिन विकास की बड़ी बड़ी बाते करने में यह कभी रुकते नहीं है जो लाखों रुपए खर्च से बने अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) आज असुविधा के कारण जंगल हो गया है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए रास्ता है लेकिन लेखपाल रास्ते का पैमाईश नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में हल्का लेखपाल सुनील यादव ने कहा कि बागापार में
अत्योष्टि स्थल तक जाने के लिए रास्ता नहीं है लोगों का खेत है । आपसी सहमति होने से ही रास्ता बनाया जा सकता है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago