Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशया देवी सर्व भूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता…

या देवी सर्व भूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता…

जगशारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री के रूप का दर्शन-पूजन करने उमड़े श्रद्धालु

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस भक्तों का रेला देवी मंदिरों में माता के दरबार में उमड़ा है। जनपद के ऐतिहासिक समय माता मंदिर मे मां विराजमान हैं। भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए भोर रात से ही कतारबद्ध थे। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मंदिर के पुजारी के अनुसार माता नवरात्रि में भक्तों को यहां साक्षात दर्शन देती हैं। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं, जिन्हे माता जी पूरा कर जीवन की सभी परेशानियों को दूर करती हैं।
इसी तरह अन्य देवी मंदिरों यथा बनसप्ती माई, मेंहदावल की नगर वाली दुर्गा मंदिर, दुर्गा मंदिर भेली मंडी, मगहर दुर्गा मंदिर, पटनही माता मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों पर भक्तों की कतार लगी रही।
सुरक्षा व्यवस्था व भक्तों के सहयोग मे स्वयंसेवक लगे रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments