निर्मल जीवात्मा ही परमात्मा का स्वरूप हैं-मौनी बाबा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सिकन्दरपुर क्षेत्र के मठिया- लिलकर ग्रामान्तर्गत त्रिदिवसीय सत्संग-प्रवचन एवं अद्वैत शिवशक्ति यज्ञ के प्रथम दिन प्रातः जलकलश यात्रा सुसम्पन्न हुई l सांध्य सत्र में व्यासपीठ से स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी ‘मौनी बाबा’ महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए आत्मा- परमात्मा में अभिन्न स्थिति को व्याख्यायित करते हुए कहा कि जो आत्मा है, वही परमात्मा है l दोनों में कोई तात्विक अन्तर नहीं है l मोहासक्त होने से आत्मा ही जीव का स्वरूप धारण करता है और सांसारिक वेदना की अनुभूति करता है, किन्तु जब वही जीव पुनः आत्मस्वरूप में प्रतिष्ठित हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में परमात्मा से तादात्म्य स्थापित कर लेता है l उन्होंने भक्त ध्रुव के प्रसंग में बताया कि समर्पण की भावना न होने से हम विषय – विमोहित होते हैं और जब गुरु और परमात्मा के प्रति समर्पित हो जाते हैं, तो केवल परमात्मा ही परमात्मा सर्वत्र दृष्टिगत होते हैं l
परमधाम प्रतिष्ठापक स्वामी ने आगे कहा यह शरीर और संसार नश्वर है l जिन चर्मचक्षुओं से हम संसार को देख रहे हैं, उन आँखों से परमात्मा कदापि दृश्य नहीं हैं l भगवान को देखने के लिए भक्त की आँखें होनी चाहिए l उन्हें देखने के लिए हृदय-चक्षु का खुलना अनिवार्य है – “उघरहिं विमल विलोचन ही के l……..ll” किन्तु इसके लिए हमें सन्त-सद्गुरु की शरण लेनी ही पड़ेगी, इसके सिवाय कोई दूसरा मार्ग नहीं है क्योंकि सद्गुरु ज्ञान का दीपक लेकर शिष्य के हृदय में व्याप्त मोह रूपी अन्धकार को दूर कर संसार- सागर से पार उतारकर शिव परमात्मा के चरणों तक पहुँचा देते हैं जहाँ अखण्ड आनन्द एवं परम शान्ति का साम्राज्य है l

rkpnews@desk

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

53 seconds ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

6 minutes ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

13 minutes ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

40 minutes ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

54 minutes ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

2 hours ago