Newsbeat

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े 50 हितधारकों का प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण हुआ। बरहज विकास खण्ड के कपरवार में बुधवार को मत्स्य विभाग देवरिया के तत्वाधान एवं बहुउद्देशीय मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड कपरवार व बरहज के संयोजकत्व में आयोजित पंजीकरण शिविर में मछुआरों ने एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया। इस अवसर पर मत्स्य पालक किसान अभिकरण देवरिया के मत्स्य निरीक्षक अधिकारी रितेश शाही ने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य मछली पालन और उससे जुड़े क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाना है। चेयरमैन जितेन्द्र भारत ने कहा कि एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण करके मछली पालन और उससे संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर मछुआ प्रतिनिधि रामधनी निषाद, सुभाष चंद साहनी, विजय साहनी, रामलाल साहनी, सूर्यभान साहनी, राजाराम साहनी, गोपाल साहनी, राजेश कुमार साहनी, राहुल कुमार, छांगुर साहनी, सुमन देवी, माधुरी देवी, सुशीला देवी, मीना देवी, मंजू देवी, आशा देवी आदी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

11 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

12 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

12 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

12 hours ago