महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।निचलौल तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सोहगी वरवां मुजा टोला मे भूमि विवाद को लेकर ग्राम सभा में अपने भूमि के बगल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे लोग। भूख हड़ताल मे प्रमुख रुप से राम गति पुत्र छेदी, नरसिंह पुत्र श्यामलाल, कोलई पुत्र सुदामा,सुुनीता पत्नी शम्भू,जैतुन निशा पत्नी नबीश भूख हड़ताल के समर्थन में बैठे। लोगो ने बताया कि हमारी मांग है कि रंग पुजारी द्वारा किस आधार पर इस भूमि पर अपना नाम दर्ज कराया गया है ।इसका दस्तावेज उपलब्ध कराया जाय जबकि हम लोग कई दशको से इस भूमि पर काबिज हैं और हम लोगों का घर भी है इस भूमि के लिए हमारे पूर्वजो द्वारा वन विभाग से मुकदमे लड़े गये हैं मगर उसका दस्तावेज नही मिल रहा है काफी खोज बीन किया गया। गोरखपुर से महराजगंज तक लेकिन नही मिला हम लोगों को दस्तावेज उपलब्ध कराया जाए। उन लोगो का कहना है कि जब तक संतोष जनक आश्वाशन नही मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान भूख हड़ताल के समर्थन में बैठे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव कामरेड अमजद शाह एवं अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष सुनील निषाद ,सत्यम भारती, रमाकांत, रोहित, गुड्डू ,किरण देवी ,देवकी देवी, सावित्री ,आशा देवी ,चिंता देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…