Newsbeat

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई पर लगभग 9.50 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद धरातल पर सफाई व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद गौरव कुमार निषाद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए बड़ी धनराशि खर्च किए जाने की सूचना है, लेकिन वास्तविक स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। आरोप है कि अधिकांश नालों की नियमित एवं समुचित सफाई नहीं कराई गई तथा नालों से निकाले गए कूड़े और गाद को नियमानुसार निस्तारित करने के बजाय किनारे ही छोड़ दिया गया, जिससे वही कचरा पुनः नालों में पहुंच रहा है।
ज्ञापन के अनुसार नालों के किनारे उगे पेड़-पौधों और झाड़ियों की कटाई-छंटाई भी नहीं हुई है। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर नालियां और नाले जाम हो गए हैं तथा बरसात शुरू होते ही जलभराव की समस्या सामने आने लगी है। इससे आम नागरिकों को आवागमन और स्वच्छता संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सभासद गौरव कुमार निषाद ने आरोप लगाया कि सफाई टेंडर होने के बावजूद नगर पंचायत के वाहनों और सफाई कर्मचारियों से ही कूड़ा उठवाने तथा निस्तारण का कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बाद भी कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की आशंका पैदा होती है।
ज्ञापन में नाला सफाई कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने, जांच पूरी होने तक संबंधित भुगतान पर रोक लगाने, एमबी, भुगतान अभिलेखों एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए नालों की मानक के अनुरूप दोबारा सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

11 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

12 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

12 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

12 hours ago