बारात में नर्तकी के नाच को लेकर हुई मारपीट एक कि मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में शनिवार की रात आई बारात में नर्तकी के नाच को लेकर हुई मारपीट में बारातियों में से जहां आधा दर्जन लोग घायल हो गए वहीं फुहेरे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि अगले दिन सुबह में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर बिना सूचना दिए शव को बलिया भेजने का आरोप लगाते हुए चौराहे को जाम कर दिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही निवासी सुलभ राजभर के पुत्र रोहित राजभर की बारात शनिवार को की शाम को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान निवासी श्रीभगवान के यहां आई हुई थीः बारात में द्वारचार के बाद जय माल का कार्यक्रम चल रहा था तभी नर्तकी के नाच को लेकर बाराती तथा घरती आपस में भिड़ गए। जिसमें से बरतिया में से आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से दूल्हे के फुहेरे भाई कृष्णा राजभर 18 वर्ष पुत्र जितेंद्र राजभर घायल हो गया। जिसे लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर उसी रात पहुंचकर इलाज करवाया। वहीं इलाज के दौरान ही कृष्णा राजभर की मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन सुबह शनिवार को जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई वे तत्काल बस स्टेशन चौराहे पर पहुंच गए तथा चौराहा जाम करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि रात के समय कृष्ण की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को बिना बताए शव को बलिया के लिए भेज दियाः सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर विकास चंद पांडेय और चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने किसी तरीके से समझा बूझाकर तथा कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया। इस संबंध में एसओ विकास चंद पांडेय का कहना है कि नाच को लेकर के रात में झगड़ा हुआ था, जिसमें से आधा दर्जन के आसपास लोग घायल हुए और वहीं एक की मौत हो गई। पुलिस ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से शव को कब्जे में लेकर बलिया भेज दिया था। मामला शांत है। पुलिस दोषियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

9 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago