पालिका सभागार में सम्पन्न हुआ एवीबीपी का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देव नगर सलेमपुर का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग बुधवार को बरहज के नगर पालिका सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के अभाविप के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला संयोजक शैलेंद्र जायसवाल ने कहा कि जल्द ही हम सभी लोग देव नगर में सदस्यता अभियान शुरू करेंगे और अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ेंगे और संगठन की बारीकियों को बताया जाएगा।
इस दौरान वक्ताओं ने 6 सत्र के अंतर्गत अभाविप की कार्य पद्धति, सदस्यता, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की और संगठन के विस्तार हेतु कार्य योजना बनाई गयी, प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में देवरिया विभाग के विभाग प्रमुख डॉ विवेक मिश्र ने कहा कि अभाविप अपने कार्य पद्धति व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के अपने उद्देश्य को लेकर छात्रों के बीच कार्य करती है और आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में स्थापित है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होता है और राष्ट्र के लिए संस्कारी छात्र व युवा तैयार करना ही हमारे संगठन का उद्देश्य है। जिला प्रमुख डॉक्टर अजय मिश्रा ने जिला एवं तहसील स्तर के नवीन दायित्वों की घोषणा के यहां मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री अवनीश राय मानस ,जिला संगठन मंत्री अमृत सुंदरम ,विभाग संयोजक बृजेश पाण्डेय, तहसील विस्तारक नम्रता, तहसील प्रमुख अमित ,शिवम निषाद, प्रांत के सदस्य अभिषेक सिंह, नीरज तिवारी, विभाग छात्रा प्रमुख सोनाली सोनकर, सूरज गुप्ता ,सुनिधि चौहान ,खुशबू संध्या यादव, महिमा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago