नगर क्षेत्र में संचालित हुआ बालश्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)| राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग,नई दिल्ली एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद-बहराइच के रोडबेज बस स्टैण्ड सें तिकोनी बाग चौकी तक अभियान संचालित कर 07 बच्चों को रेस्क्यू किया गया l तथा दुकानदारों, होटल मालिको को बाल श्रम न कराने के लिए जागरूक भी किया गया।अभियान के दौरान श्रम अधिकारी रिजवान सिददीकी,जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या, परामर्शदाता सुशील कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सादिक अली, आउटरीच कार्यकर्ता आनन्द कुमार वर्मा,प्रथम संस्था से अश्वनी,राकेश चौबे,गोपीचन्द्र,शिवनाथ व पवन तथा एसजेपीयू से प्रीती पाण्डेय,चाइल्ड लाईन से अवधेश आदि शामिल रहे।
जागरूकता अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने दुकानदारों व होटल मालिकों को जागरूक किया गया कि अपने प्रतिष्ठानों पर बालकों से काम न लें, क्योंकि बालश्रम कानूनन अपराध है। दुकानदारों को बताया गया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा l या रू. 50000=00 तक का जुर्माना तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या रू. 10000=00 तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है।जागरूकता अभियान के दौरान दुकानदारों व आमजन बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्प लाइन नम्बरों 1098,181,1090, 112 की जानकारी देते हुए आहवान किया कि कोई भी समस्या आने पर पुलिस को अवश्य सूचित करें। अभियान के दौरान लोगों को बालक व बालिका में अन्तर न करने,लड़की की आयु 18 वर्ष व लड़के के आयु 21 वर्ष पूरी होने पर ही शादी करने तथा बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया l तथा लोगों को जन-जागरूकता पैम्फलेट का वितरण भी किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया l कि विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

9 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago