छपरा(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2023 को छपरा -मशरख -थावे रेलखण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया।
अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने 28 अक्टूबर 2023 छपरा कचहरी स्टेशन का निरीक्षण आरंभ किया । छपरा कचहरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षित टिकट प्रणाली केंद्र, स्टेशन पैनल,रिले रूम, स्टेशन पर स्थित वेंडरो का लाइसेंस तथा साफ -सफाई,वाटर बूथों पर पेय जल की उपलब्धता एवं यात्री शौचालय, नये रुट रिले इंटरलॉकिंग भवन तथा स्टेशन की संरक्षा का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी शनिवार को छपरा-थावे-कप्तानगंज रेल खण्ड का संरक्षा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करने हेतु निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलदेव पॉल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य पंकज केशरवानी ,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 यशवीर सिंह,सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…