विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दीप जलाकर विरहा का उद्घाटन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के बिलरियागंज बाजार में दुर्गा पूजा मेला के उपलक्ष में पक्का पोखरा बिलरियागंज के प्रांगण में आजाद धर्म रक्षक दल द्वारा शुक्रवार की रात बिरहा कंपटीशन का आयोजन किया गया था, जिसमें इलाहाबाद से सुमित्रानंदानी और बलिया जिला से अखिलेश यादव बिरहा कलाकार आए हुए थे। बिरहा प्रारंभ होने से पहले नगर पालिका परिषद बिलरियागंज अध्यक्ष मीना पासवान वह क्षेत्रीय विधायक समाजवादी पार्टी से नफीस अहमद ने दीप जलाकर बिरहा का शुभारंभ किया ।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष हाजी मोहम्मद आरिफ वीरेंद्र विश्वकर्मा पूर्व महा प्रधान दिलबर यादव व कोमल पासवान पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश पासवान भीमा यादव वीरेंद्र यादव राम विजय यादव श्याम नारायण सिंह उर्फ सिंह बाबा आदि गडमान्य लोग मौजूद थे। बिरहा का शुभारंभ अखिलेश यादव ने भजन और लोकगीत से प्रारंभ किया इसके बाद इस अंदाज में सुमित्रानंदानी भी गाती रही दोनों कलाकार एक से बढ़कर एक रामायण पर आधारित प्रस्तुतीकरण किया तो वही कमेटी कार्यकर्ता बृजेश यादव वरुण यादव उमेश यादव अंगद गुप्ता पवन मद्धेशिया आदि ने सुबह तक बिरहा कलाकार और आगंतुक मेहमानों को समय-समय पर गरमा गरम चाय पिलाकर चार्ज करते रहे इस मौके पर आजाद धर्म रक्षक दल के संयोजक दिलबर यादव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया वहीं विधायक नफीस अहमद ने बताया कि बिरहा के माध्यम से मास्टर साहब सर्व समुदाय को एक प्लेटफार्म पर जोड़ने का काम करते हैं जो बहुत पहले से चला आ रहा है। इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए जिसमें लोग एक दूसरे से हस बोलकर मिले और इसी के माध्यम से एकता बढ़ती रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में तेज रफ्तार ट्रक बना काल, टहलने निकले व्यक्ति की मौके पर मौत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैना में बुधवार सुबह…

1 hour ago

खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में ग्लोबल मार्क स्कूल की नई पहल

ग्लोबल मार्क स्कूल में स्विमिंग अकैडमी का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा आधुनिक तैराकी प्रशिक्षण…

1 hour ago

देवरिया में मेधावी छात्रों का सम्मान, डीएम दिव्या मित्तल ने बढ़ाया हौसला

देवरिया की प्रतिभा को मिला सम्मान, डीएम दिव्या मित्तल ने किया सम्मानित देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

भवानीपुर से बंगाल तक: दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान, ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी मुकाबले पर देश की नजर

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान…

3 hours ago

‘विद्यार्थी दर्पण’ का भव्य अनावरण: शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के Gopalganj में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल…

20 hours ago

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन…

21 hours ago