कर्नलगंज, गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा) …स्थानीय कस्बे स्थित मौर्य नगर चौराहे पर एक बाइक सवार के रोड क्रास करते समय लखनऊ की तरफ से आ रहे तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मरणासन्न हो गया,जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया लेकिन पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना
कस्बा कर्नलगंज की है, जहाँ रविवार को कस्बे के गोंडा लखनऊ- हाइवे स्थित मौर्य नगर चौराहे पर एक बाइक सवार रोड क्रास कर रहा था, तभी वह लखनऊ की तरफ से आ रहे तेल टैंकर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक तेल टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे डिवाइडर की रेलिंग टूट गई और बाइक सवार बाइक सहित उसके नीचे आ गया। दुर्घटना के बाद वहां भारी संख्या में भीड़ तो जमा हो गई लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। घटना की सूचना पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस द्वारा उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। उसके पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक की पहचान जवाहिर पुत्र जगजीवन रामनाथ निवासी चिलौली बिराहिमपुर जनपद बहराइच के रूप में की गई है ।
गोंडा संवादाता की रिपोर्ट…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…