गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित ‘एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन थ्रू स्टोरीटेलिंग)’ का भव्य आयोजन शनिवार को संग्रहालय के यशोधरा सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विज्ञान को रोचक कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत कर बच्चों में वैज्ञानिक सोच, कल्पनाशीलता और संवाद कौशल विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता एवं स्टोरी टेलर एकांतदीप तथा संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौड़ ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। तीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में एकांतदीप ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न तथ्यों को प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया। वहीं विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
‘विज्ञान हमारी जिंदगी में’ विषय पर आधारित इस आयोजन में जीडी गोयनका स्कूल, होली फ्लेम एकेडमी, डॉ. राम मनोहर लोहिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, एनपीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौतम बुद्ध एकेडमी, एमके मेमोरियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहित अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा जल संरक्षण जैसे विषयों पर तीन से पांच मिनट की प्रभावशाली कहानियां प्रस्तुत कीं।
आयोजित मनोवैज्ञानिक प्रतियोगिता के आधार पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उद्घोषिका रीता श्रीवास्तव ने किया। अंत में उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौड़ ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को…