चोरी की मोटरसायकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)21अगस्त…

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल अपर पुलिस अधीक्षक के पर्ववेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आज रविवार को मुखबिर खास की सूचना पर तुर्कपट्टी- कसया मार्ग के खरदर पुल पर चोरी का वाहन चुराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोबाईल तथा नगद रुपया भी बरामद हुआ।दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर ने थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को सूचित किया कि वाहन चोरी करने वाले दो युवक कसया से तुर्कपट्टी की तरफ आ रहे हैं।थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक गिरधारी यादव, आशुतोष जायसवाल, का0 विजय बहादुर सिंह, सोनू शाह,रोशन चौधरी, संजय यादव व म0 का0 पूनम गोंड़ के साथ खरदर पुल पर गाड़ाबंदी करके दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गयेअभियुक्त 18 वर्षीय सुशील सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी कोटवां टिकमपार थाना पटहेरवा व अमन तिवारी पुत्र शम्भू तिवारी निवासी ग्राम सोरहवा थाना विशुनपुरा के पास से एक बिना नम्बर की हीरो व एक हीरो स्प्लेंडर U P 57 Y 3094 तथा बजाज पल्सर U P 52 AF 8206 मोटरसायकिल,एक मोबाइल व नगद रुपये बरामद हुए।तीसरा युवक शत्रुघ्न शर्मा उर्फ सन्नी पुत्र अशोक शर्मा निवासी सोरहवा पुलिस को देख मौके से फरार हो गया।पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 267/2022 भा0द0वि0 की धारा 41/411,414,419,410 व473 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

3 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

3 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

3 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

3 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

3 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

4 hours ago