जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने किया गौ-आश्रय स्थलों का निरीक्षण

ठंड से बचाव हेतु लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने गौ-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया।
एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने पिपराचन्द्रभान स्थित वृहत गो-आश्रय स्थल एवं पिपरपाती स्थित निराश्रित गो- आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए दोनों गो-आश्रय स्थलों पर तिरपाल लगाया गया है। सभी गोवंशों को काऊ कोट पहनाया गया था। चारे की समुचित व्यवस्था मिली। उन्होंने गो-वंशों की संख्या के अनुपात में सुबह शाम अलाव जलाने का निर्देश दिया।
एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने मझौलीराज स्थित वृहत गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ गो-वंश बिना काऊ कोट के मिले, जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने समस्त गो-वंशों को काऊ कोट पहनाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बीमार गो-वंशों के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।
एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने जिला पंचायत द्वारा संचालित नकइल स्थित गौ-शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मिली स्थिति में पर्याप्त सुधार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिन में दो बार सुबह-शाम अलाव जलाने एवं सभी गो-वंशों को काऊ कोट पहनाने के लिए निर्देशित किया।
बीडीओ भागलपुर निरंकार मिश्रा ने परसिया चंदौर में कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में ठंड के दृष्टिगत समस्त गो-आश्रय स्थलों पर विशेष एहतियात बरती जा रही है। समस्त गो-आश्रय स्थलों पर रोस्टरवार चिकित्सक जा रहे हैं और यदि कहीं कोई गो-वंश बीमार मिल रहा है तो उसका समुचित ईलाज किया जा रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

22 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

22 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

22 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

22 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

22 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

22 hours ago