नारायणपुर संगम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा शुक्रवार को जनपद में पर्यटन विकास के दृष्टिगत ग्राम कुड़वा दिलीप नगर में, अवस्थित कुलकुला देवी स्थान तथा ग्राम कनौरा व नारायणपुर में स्थित संगम स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कुलकुला देवी के साथ सियरही माता स्थान मंदिर को भी देखा,पास स्थित हिरण्यावती नदी में फैले कचरे के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कसया को निर्देशित किया। कुड़वा दिलीप नगर के ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि उक्त स्थल पर पूर्व में राम नवमी व पशु मेला भी लगता था।
जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि, उक्त क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होनें कहा कि पर्यटन हेतु उक्त स्थल को विकसित किया जाए।
विदित हो कि जिले के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार कुलकुला देवी मंदिर, के बारे में कहा जाता है कि कभी यहाँ पांडव आए थे। जिलाधिकारी ने मंदिर के आसपास प्रकाश व्यवस्था, फर्श, परिक्रमा स्थल के विकास हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम कनौरा नारायणपुर में घाघी, कुकुत्था व हिरण्यावती नदी के संगम स्थल का निरीक्षण किया गया।
संगम स्थल पर माघ महीने में तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल को आस पास के सरकारी जमीन के चिन्हांकन हेतु निर्देशित किया। संगम स्थल को जनपद के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कसया तथा प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देशित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

21 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

21 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

21 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

21 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

21 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

21 hours ago