बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वाेच्च प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं से असंतृप्त व्यक्तियों को आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त होने वाले पत्रों पर समयबद्धता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा प्राप्त होने वाले पत्रों के सम्बन्ध की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट भी जनप्रतिनिधियों को समय से प्राप्त करायी जाये। डीएम मोनिका रानी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त होने वाले पत्रों हेतु एक अलग से पंजिका रखी जाय जिसमें प्राप्त हुए पत्रों का सम्पूर्ण विवरण तथा निस्तारण के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का विवरण के साथ सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों को आख्या से अवगत कराये जाने का विवरण भी दर्ज किया जाय।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…