ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर के अंतर्गत जल सेवा अभियान

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी द्वारा वाराणसी सिटी एवं भटनी रेलवे स्टेशनों पर गर्मी की तपन को देखते हुए, मंगलवार 29.04.2025 को यात्रियों को शीतल पेय जल उपलब्ध कराकर उनकी प्यास बुझाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान वाराणसी सिटी एवं भटनी रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा, भीषण गर्मी में जल सेवा अभियान चलाकर प्यासे रेल यात्रियों को राहत पहुँचाई गई। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी की वाराणसी शाखा एवं भटनी शाखा द्वारा 29 अप्रैल, 2025 वाराणसी सिटी एवं भटनी रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों के सामान्य कोच में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के सहायतार्थ जल सेवा अभियान के अंतर्गत शीतल पानी पिलाकर सैकड़ो यात्रियों की प्यास बुझाई गई। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ- वाराणसी यूनिट शिविर में जिला संघ के जय प्रकाश नारायण ग्रुप/भटनी एवं श्रीराम बाजपेयी ग्रुप/ वाराणसी ने अपना सहयोग प्रदान किया । इस कार्यक्रम में भटनी स्टेशन पर रंजय खरवार के नेतृत्व में विनय कुमार शर्मा , रंजीत कुमार गुप्ता, आदर्श सिंह, आशुतोष कुमार एवं धीरज कुमार कन्नौजिया सहित 06 सदस्य उपस्थित रहे तथा वाराणसी सिटी में श्रीराम बाजपेयी एवं वीर कुंवर सिंह ग्रुप के स्काउटर रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हिमांशु भारद्वाज, भानु पटेल, विशाल पटेल उपस्थित रहे । इस प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के कुल 10 सदस्यों ने मिलकर ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर के अंतर्गत जल सेवा अभियान चलाकर भीषण गर्मी से जूझते रेल यात्रियों को राहत दिलाई।

Karan Pandey

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

58 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

1 hour ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

1 hour ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

2 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

2 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

2 hours ago