आतंकवाद के खिलाफ बाइक रैली से किया विरोध प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जनपद के सिंदुरिया चौराहे पर नवयुवकों ने बाइक रैली निकालकर आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का काफिला दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर पिपरा कल्याण रोड सिंदुरिया गांव होते हुए निचलौल रोड से चलकर महराजगंज रोड पर शितलापुर तथा उसके बाद शिकारपुर रोड तक गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारे लगाते हुए काफिला मुख्य चौराहे पर पहुंचकर पाकिस्तान के शासक का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मालूम हो कि विगत 22 अप्रेल को कश्मीर के पहलगाम पांच सशस्त्र आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के भारतीय क्षेत्र में पुरुष पर्यटकों पर हमला कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें 26 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।यह घटना पहलगाम के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल की घाटी में हुई है। पीड़ितों में से अधिकांश हिंदू थे। जिससे समूचा भारतवर्ष शोक में डूब गया था।पाकिस्तान के इस कृत्य से भारतीय आग-बबूला हो गए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago