मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में आपत्ति व सुझाव 28 जुलाई तक आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने सर्व साधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराने के निर्देश दिये गए हैं। आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में निर्धारित समयसारिणी के अनुसार मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, सेक्टर आफिसर द्वारा दिनांक 14.07.2023 से 24.07.2023 तक किया गया है, दावे एवं आपत्तियों हेतु मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 08 अगस्त 2023 को किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस जनपद में समाविष्ट 312-मेंहदावल, 313 खलीलाबाद, 314 धनघटा-( अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान में स्थापित मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति/सुझाव हो तो संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय, संत कबीर नगर में दिनांक 28 जुलाई 2023 तक दिया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago