निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 13 अगस्त तक आय व्यय अनिवार्य रूप से जमा करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जय प्रकाश ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सदस्य पद का निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन में अपने द्वारा किये गये व्यय का विवरण निर्धारित प्ररूप (व्यय लेखा रजिस्टर) पर शपथ पत्र के साथ निर्वाचन परिणाम घोषणा की तिथि से 03 माह के अन्दर अनिवार्य रूप से दाखिल करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों, जिन्होनें अपना व्यय विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं कराए हैं, वे तत्काल वरिष्ठ कोषाधिकारी, सन्त कबीर नगर के परीक्षणोंपरान्त जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), सन्त कबीर नगर में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। इसके अतिरिक्त जो प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं या असफल उम्मीदवार जो कुल वैध मतों के 1/5 अंश तक मत प्राप्त किये हैं या जो अपना अभ्यर्थन वापस ले लिए हैंl उनकी जमानत धनराशि नियमानुसार वापसी योग्य है।
उन्होंने बताया कि जिनकी जमानत धनराशि वापसी योग्य है, वे जमानत वापसी हेतु अपना आवेदन पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), सन्त कबीर नगर में निर्धारित अवधि निर्वाचन परिणाम घोषणा की तिथि से 03 माह के अन्दर अर्थात दिनांक 13 अगस्त 2023 तक अनिवार्य रूप से व्यय विवरण रजिस्टर एवं शपथ पत्र के साथ उपलब्ध करा दें अन्यथा उनकी जमानत धनराशि जब्त मानी जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago