अब ग्राम प्रधानों की शिकायत केवल स्थानीय निवासियों के हलफनामे पर ही होंगी स्वीकार

पंचायती राज विभाग का निर्देश, झूठी शिकायतों पर लगेगी लगाम

जनपद महराजगंज समेत प्रदेश के सभी जिलों में आदेश प्रभावी

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा ) अब ग्राम प्रधानों के विरुद्ध की जाने वाली शिकायतें सिर्फ संबंधित ग्राम सभा के वास्तविक निवासी द्वारा ही की जा सकेंगी, वह भी शपथ- पत्र (हलफनामा) के साथ। यह निर्देश पंचायती राज निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जारी किया गया है।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय द्वारा 6 जून 2025 को प्रस्तुत शिकायत के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। 10 जुलाई 2025 को संबंधित प्रकरण की समीक्षा के बाद पंचायती राज विभाग ने पाया कि कई शिकायतें बिना ठोस आधार और बाहरी व्यक्तियों द्वारा की जा रही हैं, जिससे विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
पंचायती राज निदेशक सुरेंद्रनाथ सिंह द्वारा 31 जुलाई 20 25 को जारी आदेश के अनुसार अब ग्राम प्रधानों के विरुद्ध वही शिकायतें स्वीकार की जाएगी, जो स्थानीय ग्राम सभा के निवासी द्वारा नाम पता मोबाइल नंबर व शपथ पत्र सहित प्रस्तुत किया जाए।
इस निर्देश के अनुपालन हेतु जनपद महराजगंज सहित प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों और जिला पंचायत राज अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है‌।
इस पहल से केवल ग्राम प्रधानों की छवि को अनावश्यक आक्षेपों से बचाया जा सकेगा बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

5 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

5 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

6 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

6 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

6 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

6 hours ago